BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सिविल सोसाइटी गिरिडीह की बैठक में जनहित के कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: सिविल सोसाइटी गिरिडीह के सदस्यों की नियमित बैठक रविवार को मारुति टावर तिरंगा चौक स्थित मार्क इंफोसिस के कार्यालय में कार्यकारी सचिव शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कार्यालय सचिव सुधीर अग्रवाल सहसचिव सुनील खंडेलवाल सदस्य लखन लाल श्याम सुंदर खंडेलवाल कृष्णा मोदी बीवी लाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे बैठक की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सिविल सोसाइटी के प्रयासों से डांडीडीह के संकरे एवं जर्जर रेल ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण को लेकर की जा रही कार्रवाई के लिए उपायुक्त एवं पथ निर्माण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया गया बैठक में श्मशान घाट में दाह संस्कार के लिए लकड़ी की हो रही कमी के समाधान पर भी चर्चा हुई निर्णय लिया गया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी पूर्वी क्षेत्र गिरिडीह को पत्र लिखकर सड़क किनारे मौजूद जर्जर  सूखे एवं दीमक लगे पेड़ों को कटवाकर निशुल्क अथवा न्यूनतम दर पर सिविल सोसाइटी के माध्यम से श्मशान घाट को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाएगा वहीं पुराने पुलिस लाइन के निकट चंदन नगर में आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनाए गए सामुदायिक भवन पर कोरोना काल से कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित अवैध कब्जे के मामले को लेकर महापौर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर भवन को खाली कराने का अनुरोध करने का निर्णय लिया गया बैठक में चैताडीह जलापूर्ति संयंत्र से बिना समुचित फिल्टर किए बंद कोयला खदान का पानी भंडारीडीह से पचंबा तक आपूर्ति किए जाने के मुद्दे पर भी चिंता जताई गई। इस संबंध में महापौर को आवेदन देकर जल शुद्धिकरण व्यवस्था को चालू कराने अथवा उसे सुदृढ़ करने के लिए स्मारक पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया इसके अलावा बैठक में संगठन की आजीवन सदस्यता को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। तय किया गया कि 31 अगस्त 2026 तक आजीवन सदस्यता लेने वाले सदस्यों को ही प्राथमिक अथवा स्थापना सदस्य की मान्यता दी जाएगी अंत में विभिन्न जनहित के मुद्दों पर आगे की कार्रवाई जारी रखने का निर्णय लेते हुए बैठक को अगले रविवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया