रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह :रविवार को गिरिडीह अंतर्गत तेलोडीह पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया डिजिटल लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पचंबा थाना प्रभारी श्री राजीव कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन के उपरांत स्थानीय मुखिया शब्बीर आलम ने थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया थाना प्रभारी राजीव कुमार ने डिजिटल लाइब्रेरी सहित वहां उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया और पंचायत की इस पहल की सराहना की। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए बेहतर अध्ययन वातावरण के साथ-साथ पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग वॉशरूम, निःशुल्क हाई स्पीड वाई-फाई इंटरनेट आरओ फिल्टर पेयजल बिजली एवं पंखे जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिससे छात्रों को शांत एवं अनुकूल शैक्षणिक माहौल मिल सके इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से बेहतर अनुशासन और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की उन्होंने कहा कि मेहनत और निरंतर अध्ययन के जरिए विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ इतिहास रच सकते हैं वहीं मुखिया शब्बीर आलम ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि सितंबर माह से तेलोडीह पंचायत की 10वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं के लिए पंचायत भवन में निःशुल्क कोचिंग क्लास की व्यवस्था शुरू की जाएगी इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराना और प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग करना है कार्यक्रम में दर्जनों छात्र-छात्राओं के अलावा जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे डिजिटल लाइब्रेरी के शुभारंभ आधुनिक सुविधाओं और निःशुल्क कोचिंग की घोषणा से क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला







