BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सह भाजपा नेता महादेव दूबे एवं नवीन कुमार सिन्हा रहे विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया इसके बाद शहीद ए-कारगिल स्मारक एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्राचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया राष्ट्रगान के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लिया छात्रों द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर का अतिथियों ने निरीक्षण किया विद्यालय के हेड बॉय आदित्य एवं हेड गर्ल अंशिका राज ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया कार्यक्रम में बाल वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘फेस्टिवल ऑफ इंडिया के माध्यम से एकता’ पर आधारित प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया प्राचार्य सचिन गर्ग ने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर देश की रक्षा करने तक सीमित नहीं है बल्कि देश के भीतर ईमानदार जिम्मेदार अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनना भी सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करते हुए निष्ठा और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन नैंसी सिमरन लाल मान्या कृतिका सुमाना एवं अनोखी सिन्ह ने किया मौली दास गुप्ता ने अतिथियों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया