जिला कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया समारोह के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण किया इसके बाद सभी उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी ध्वजारोहण के पश्चात कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया समारोह के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया






