BREAKING NEWS

logo

बगोदर-सरिया में एसआई आर 2026 अभियान का निरीक्षण, हर पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर -2026) अभियान के तहत बगोदर-सरिया अनुमंडल में मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण कार्यों का अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने डोर-टू-डोर भ्रमण कर गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यरत बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं से संवाद कर गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया और अभियान की प्रगति की भी जानकारी ली अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल स्तरीय वोटर हेल्पलाइन डेस्क का निरीक्षण कर हेल्पलाइन 1950 के माध्यम से मतदाताओं को समयबद्ध, सटीक और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य है कि "कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं, प्रत्येक पात्र मतदाता जुड़े उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर गणना प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जा सके।