श्रमिक-किसान आंदोलन के समर्थन में बीमा कर्मचारियों का द्वार प्रदर्शन
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह :केंद्रीय श्रम संगठनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर केंद्र सरकार की कथित मजदूर श्रमिक और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय महाधरना के समर्थन में सोमवार को बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल की ओर से भोजनावकाश के दौरान द्वार प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि देश और आम जनता का भविष्य निर्णायक दौर से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय दबाव में ऐसी आर्थिक नीतियां लागू की जा रही हैं जिससे देश की आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर विकास प्रभावित हो रहा है उन्होंने ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीतियों और एकतरफा व्यापार समझौतों का भी उल्लेख किया उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर देशी विदेशी कॉरपोरेट घरानों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है उन्होंने सभी के लिए सम्मानजनक रोजगार न्यूनतम मजदूरी पेंशन की गारंटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की बीमा कर्मचारियों ने चार श्रम संहिताओं को वापस लेने बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रस्ताव का विरोध करने बिजली विधेयक 2025 को वापस लेने तथा सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के विनिवेश पर रोक लगाने की मांग की वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में आयोजित महाधरना को नैतिक समर्थन देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर देशभर के बीमा कार्यालयों में भोजनावकाश के दौरान द्वार प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन में संजय शर्मा अनुराग मुर्मू विजय कुमार राजेश कुमार उपाध्याय उमानाथ झा विनय कुमार प्रभाष कुमार शर्मा देवनाथ दास राजेश कुमार विजय कुमार सुनील कुमार वर्मा प्रदीप प्रसाद संजय कुमार शर्मा अंशु कुमारी सिंघानिया महफूज अली घनश्याम साव संजय गुप्ता नागेश्वर साव मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए






