BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

झामुमो छात्र संगठन ने स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: बरगंडा चौक के पास झारखंड छात्र मोर्चा (झामुमो छात्र संगठन) की ओर से दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों, संघर्ष और गिरिडीह व झारखंड के विकास में योगदान को याद किया। इस दौरान सभी ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का गिरिडीह को शिक्षा का हब बनाने का सपना था। विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज की दिशा में उनके प्रयास उनके शिक्षा और विकास के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं। उन्होंने मांग की कि गिरिडीह में निर्माणाधीन विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के नाम पर रखा जाए। जिला सचिव विशाल ने कहा कि उनके विकास कार्य और विचारों को गिरिडीह की जनता हमेशा याद रखेगी। उनके सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मौके पर प्रिंस प्रभाकर, रोहित मंडल, आर्यन वर्मा, राज पांडेय, बिट्टू यादव, विनय हंसदा, रंजन वर्मा, रोहित मरांडी, दयानंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। अंत में कार्यकर्ताओं ने “सोनू भैया अमर रहें” के नारे लगाए।