BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को लायंस क्लब और चैंबर ने दी श्रद्धांजलि


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट एवं कोलयांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आरसीएम वंडर हॉल, बरगंडा में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन को गिरिडीह और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से गिरिडीह की राजनीति में एक शून्यता उत्पन्न हुई है। वे मृदुभाषी, सुलझे हुए राजनेता, सक्रिय जनप्रतिनिधि और जनसरोकारों से जुड़े नेता थे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और दिवंगत मंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल के रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश, क्लब एवं चैंबर अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, क्लब सचिव लायन डॉ. सुमन कुमार, चैंबर सचिव गोपाल दास भादानी, लायन राहुल कुमार, दशरथ प्रसाद, सुदीप गुप्ता, रवि राज, गौतम सागर, सौरभ महासेठ, सुजीत लोहनी, अरुण गुप्ता, अजय कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।