BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने किया ध्वजारोहण वृद्धाश्रम में बांटे फल व पौष्टिक आहार


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट की ओर से अविष्कार डायग्नोस्टिक्स परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया इस अवसर पर क्लब की ओर से सेवा कार्य भी किया गया स्नेहदीप वृद्धाश्रम में निवास कर रहे करीब 40 वृद्धजनों के बीच फल एवं पौष्टिक आहार के पैकेट वितरित किए गए क्लब सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता लायन डॉ. सुमन कुमार लायन मसरूर आलम सिद्दीकी लायन सुदीप गुप्ता लायन दशरथ प्रसाद सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे क्लब के सदस्यों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा और उनके साथ खुशियां साझा करने का भी दिन है लायंस क्लब गिरिडीह एलीट द्वारा सामाजिक एवं मानव सेवा के कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया