BREAKING NEWS

logo

एल नीनो के संभावित प्रभावों को लेकर पशुपालकों को किया गया जागरूक


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला गव्य विकास कार्यालय ने प्रखंड बेंगाबाद के पतरोडीह गांव में पशुपालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य एल नीनो (El Niño) के संभावित प्रभावों, बढ़ते तापमान और जल संकट की स्थिति में पशुधन की सुरक्षा के प्रति किसानों को जागरूक करना था कार्यक्रम में जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने बताया कि एल नीनो के कारण अत्यधिक गर्मी, पानी की कमी और हीट स्ट्रेस जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य, दुग्ध उत्पादन और प्रजनन क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है पशुपालकों को पशुओं के लिए पर्याप्त स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के साथ खनिज मिश्रण का उपयोग, पशुशाला में छाया, स्वच्छता और पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखने तथा भीषण गर्मी में पशुओं को खुले में न रखने की सलाह दी गई अधिकारियों ने कहा कि यदि पशुओं में तेज सांस चलना, सुस्ती, भूख कम लगना, बुखार या अत्यधिक लार गिरने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय या पशु चिकित्सक से संपर्क करें। विभाग ने जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए पशुधन की नियमित स्वास्थ्य निगरानी करने की अपील की जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने कहा कि पशुधन किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक प्रबंधन एवं समय पर देखभाल बेहद जरूरी है। अभियान में जिला गव्य विकास कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।