पूर्वजों के रास्ते की घेराबंदी के खिलाफ डीसी से न्याय की गुहार
कहा- मांग न्यायोचित फिर भी रास्ते को लेकर कई बार हो चुकी है मारपीट
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद तुरी टोला के ग्रामीणों ने अपने पूर्वजों के समय से इस्तेमाल किए जा रहे रास्ते की कथित घेराबंदी के खिलाफ उपायुक्त को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संबंधित रैयतों द्वारा रास्ते की जबरन घेराबंदी कर गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य मार्ग तक उनका सीधा आवागमन बंद करने का प्रयास किया जा रहा है ग्रामीणों की ओर से दिए गए आवेदन पर अशोक कुमार तुरी शंभू तुरी गुलाब तुरी धीरज तुरी लक्ष्मी देवी सविता देवी समेत दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान हैं आवेदन में कहा गया है कि जिस खाली जमीन से होकर वे लोग अपने जन्मकाल से ही मुख्य सड़क तक आते जाते रहे हैं उसी रास्ते का इस्तेमाल सोनबाद सरकारी स्कूल जाने वाले अधिकांश बच्चे भी करते हैं ग्रामीणों का कहना है कि अब अचानक जमीन के रैयतों द्वारा उक्त रास्ते की घेराबंदी करने की कोशिश की जा रही है इससे मुख्य सड़क तक पहुंचने का सीधा और सुविधाजनक रास्ता बंद होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि रास्ता बंद करने का विरोध करने पर कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले की जांच कर पूर्वजों के समय से इस्तेमाल किए जा रहे रास्ते पर विधि सम्मत एवं स्थायी आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है इधर स्थानीय पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि ग्रामीणों की मांग न्यायोचित है। स्थानीय लोगों और इस रास्ते से आवाजाही करने वालों को लंबे समय से यहां लोगों के आवागमन की जानकारी है उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की आवेदन पर नीरज कुमार तुरी अमित कुमार विशाल डोम दीपक तुरी शांति देवी चमेली देवी शशि देवी हरखी देवी युवराज कुमार सुभाष तुरी कृष्णा कुमार नितेश तुरी रानी देवी वासुदेव तुरी अंजू कुमारी रीना देवी माधुरी देवी काजल देवी वीरेंद्र तुरी कामेश्वर दुखी तुरी कीर्ति देवी मिथुन तुरी गुड़िया देवी बबिता देवी मंजू देवी डोली कुमारी सुंदरी देवी शकुन देवी और पुष्पा देवी समेत अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर एवं अंगूठे के निशान हैं






