आजादी के चंद मिनट बाद जन्मीं राधा रानी प्रसाद ने मनाया 80वां जन्मदिन
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह :देश की आजादी के चंद मिनट बाद आजाद भारत में जन्म लेने वाली राधा रानी प्रसाद का 80वां जन्मदिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धूमधाम से मनाया गया परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं राधा रानी प्रसाद के पति स्वर्गीय विजय प्रसाद सेंट्रल कोल्ड फील्ड लिमिटेड में डिप्टी इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे राधा रानी प्रसाद का जन्म 15 अगस्त 1947 की रात ठीक 12 बजे हुआ था देश की आजादी और उनके जन्मदिन का यह अनोखा संयोग उनके परिवार के लिए हमेशा विशेष रहा है यही वजह है कि प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ उनका जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया जाता है इस वर्ष देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के साथ राधा रानी प्रसाद का 80वां जन्मदिन भी खास अंदाज में मनाया गया परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी मौके पर उनके बड़े पुत्र अनिल प्रसाद ने कहा कि परिवार की इच्छा है कि जब वर्ष 2047 में देश अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाए, तब उनकी मां का 100वां जन्मदिन भी इसी तरह दोगुने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए जन्मदिन समारोह में राधा रानी प्रसाद का भरा-पूरा परिवार और आसपास के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे






