राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद के घुटने का सफल ऑपरेशन, जल्द जनता के बीच लौटने का भरोसा
रांची एक्सप्रेस संवाददाता बेंगाबाद
राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद के घुटने का सफल ऑपरेशन दिल्ली स्थित सीताराम भारतीय हॉस्पिटल में किया गया है। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में वह स्वस्थ हैं।
जानकारी के अनुसार, डॉ. अहमद 7 जुलाई को घुटने के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। लंबे समय से घुटने के दर्द से परेशान होने के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी कठिनाई हो रही थी। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। निर्धारित समय पर भर्ती होने के बाद उनका सफल ऑपरेशन किया गया।
राज्यसभा सांसद के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू दिल्ली स्थित अस्पताल पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना। मंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मोबाइल पर बातचीत में डॉ. सरफराज अहमद ने बताया कि पिछले पांच-छह वर्षों से घुटने की समस्या से जूझ रहे थे। ऑपरेशन के बाद उन्हें काफी राहत महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र एवं राज्य की जनता की दुआओं और शुभकामनाओं से उनका इलाज सफल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय होंगे।
इधर, सांसद के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शुभकामना देने वालों में मो. जैनुल अंसारी, मुखिया मो. शमीम, मो. फखरुद्दीन, इनामुल हक, वाहिद खान, नेशाब अहमद, इमरान खान, अनवर शेख गुड्डू, विजय सिंह, नुनुराम किस्कू, रामप्रसाद यादव, उपेंद्र कुमार, नरेश पाठक, खुर्शीद अनवर हादी, पांचू मियां, मो. मुस्तकीम सहित अनेक लोग शामिल हैं।
फोटो।

.jpg)



