BREAKING NEWS

logo

नेतृत्व और समर्पण का मिला सम्मान, लायंस क्लब ऑफ एलीट के अध्यक्ष बने राहुल बर्मन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: युवा समाजसेवी एवं व्यवसायी राहुल बर्मन ने लायंस क्लब ऑफ एलीट के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। पदस्थापना समारोह में उन्होंने विधिवत शपथ ग्रहण करते हुए समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया राहुल बर्मन लंबे समय से सामाजिक, व्यावसायिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें क्लब का अध्यक्ष चुना गया। वर्तमान में वे कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा सर्राफा संघ के अध्यक्ष पद का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर राहुल बर्मन की पत्नी ने कहा कि वे समाज सेवा के हर कार्य में अपने पति का पूरा सहयोग करेंगी और हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेंगी समारोह में राहुल बर्मन के परिवार के सदस्यों के अलावा शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यवसायी एवं लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में लायंस क्लब ऑफ एलीट समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा कार्यक्रम गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सेवा, समर्पण और नेतृत्व की भावना पूरे आयोजन में प्रमुख रूप से दिखाई दी।