गिरिडीह में एसआईआर 2026 अभियान तेज, घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन जारी
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर -2026) अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण के लिए गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में अभियान की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है अभियान के तहत निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (इरो ), सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ऐरो ) और वरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करने, संग्रह करने तथा उन्हें प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं जिले में प्राप्त प्रपत्रों के समयबद्ध और त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाया जा सके।उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे एसआईआर 2026 अभियान में सक्रिय सहयोग करें, समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

.jpg)



