गुरु पूर्णिमा पर रेड क्रॉस योग केंद्र में गुरुजनों का हुआ सम्मान
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: रेड क्रॉस योग केंद्र में बुधवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गीत-संगीत, पुष्प वर्षा और दिव्य आरती के बीच योग कक्षा के शिष्यों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की इस अवसर पर योग गुरु अरिंदम घोषाल एवं हास्य योग गुरु अरविंद कुमार को शिष्यों ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया। गुरु सम्मान समारोह में सभी शिष्यों ने बारी-बारी से दोनों गुरुजनों का मुंह मीठा कराया और सप्रेम उपहार अर्पित किए अपने संबोधन में योग गुरु अरिंदम घोषाल ने नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए लोगों से सकारात्मक सोच अपनाने और नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। वहीं हास्य योग गुरु अरविंद कुमार ने कहा कि हास्य योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने क्रोध पर नियंत्रण रखने और जीवन में प्रसन्नता बनाए रखने के कई उपयोगी सुझाव भी दिए कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार, प्रभात खेतान, गुड्डी भारती, पिंकी खेतान, सोनम सेठ, ज्योति तरवे, पिंकी साहा, पवन खंडेलवाल, मीरा साहू, अंजू अग्रवाल, रश्मि तरवे, विष्णु शर्मा, सुलेखा बसईवाला, सुमन बसईवाला, शंभु चौधरी, कविता बर्णवाल, अनुपमा गुप्ता, रूबी सिंह, आशा देवी, रामविलास सिंह, ज्योति चंद्रा, आराधना एवं मधु देवी सहित सभी शिष्यों का सक्रिय योगदान रहा।

.jpg)



