छात्रों की मांगों पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई की, भाजपा की अराजकता फैलाने की साजिश फेल : संजय सिंह
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह :झारखंड में छात्र आंदोलन के बहाने भाजपा द्वारा अराजकता फैलाने की साजिश पूरी तरह विफल हो गई है राज्य सरकार ने छात्रों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी अधिकांश मांगों को स्वीकार किया यह बातें झामुमो के गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने मंगलवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं संजय सिंह ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर सरकार के प्रतिनिधियों और छात्र संगठनों के बीच लगातार सकारात्मक बातचीत चल रही थी सरकार ने छात्रों की करीब 98 प्रतिशत मांगें मान ली थीं और बातचीत की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दी जा रही थी उन्होंने दावा किया कि देश में शायद ही ऐसा उदाहरण हो जहां कोई सरकार छात्रों या आम जनता की मांगों को लेकर उनके साथ सीधे संवाद कर समाधान की दिशा में आगे बढ़ी हो उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया संजय सिंह ने दावा किया कि आंदोलन में पश्चिम बंगाल से लोगों को बुलाकर उपद्रव कराया गया जबकि छात्र संगठन शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे उन्होंने कहा कि भाजपा की कथित करतूतों के कारण आंदोलन का स्वरूप बदल गया और स्थिति अराजक हो गई झामुमो जिलाध्यक्ष ने झारखंड बंद को भी पूरी तरह विफल बताया उन्होंने कहा कि बंद को न तो छात्रों का समर्थन मिला और न ही आम जनता का उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता भाजपा की राजनीति और आंदोलन के पीछे की मंशा को समझ चुकी है प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा उप महापौर सुमित कुमार झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा अभय सिंह समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे






