BREAKING NEWS

logo

पुनर्वसु नक्षत्र भी रहा सूखा, बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी


रांची एक्सप्रेस जमुआ गिरिडीह 

आद्रा नक्षत्र के बाद किसानों को पुनर्वसु नक्षत्र में अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन अब तक पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के अभाव में क्षेत्र के धान के खेत सूखने लगे हैं और खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है।
खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के झारखंड धाम, परसन  जमुआ तथा आसपास के गांवों में किसानों ने धान की नर्सरी तो तैयार कर ली है, लेकिन खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने से रोपाई का काम नहीं हो पा रहा है। जिन किसानों ने शुरुआती बारिश के भरोसे रोपाई कर दी थी, उनके खेतों में भी दरारें पड़ने लगी हैं और धान के पौधे मुरझाने लगे हैं।
किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। कई किसानों ने बताया कि खेती पूरी तरह मानसून पर निर्भर है और लगातार बारिश नहीं होने से उनकी मेहनत तथा लागत दोनों पर संकट मंडरा रहा है।
कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि अगले कुछ दिनों में अच्छी वर्षा नहीं होने पर खरीफ फसलों की बुआई और धान की रोपाई और अधिक प्रभावित हो सकती है। किसान अब आसमान की ओर टकटकी लगाए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इधर किसानों में रविन्द्र पंडा , निरंजन सिंह, मदन वर्मा, लखन महतो , अनिल सिंह, बनारस राय , सरोज सिंह , आदि किसान वारिस के आस में आसमान निहार रहे है