रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: रेड क्रॉस भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया समारोह को लेकर रेड क्रॉस भवन को आकर्षक ढंग से सजाया गया था कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार ने शान से तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी इस अवसर पर चेयरमैन अरविंद कुमार ने रेड क्रॉस के विभिन्न क्रियाकलापों एवं सामाजिक सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं सचिव विवेश जालान ने गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में संचालित सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए संस्था की सामाजिक भूमिका को रेखांकित किया समारोह के दौरान बच्चों के बीच मिठाई बिस्किट एवं नमकीन के पैकेट का वितरण किया गया इससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला मौके पर उप चेयरमैन चरनजीत सिंह सलूजा सह सचिव डॉ. निकिता गुप्ता कोषाध्यक्ष मुकेश जालान संजय भूदोलिया डॉ. मो. आजाद, मदन लाल विश्वकर्मा डॉ. विकास लाल राजीव सिन्हा संजय कुमार, दशरथ शर्मा, संजय जैन प्रमोद अग्रवाल मनीष गुप्ता अरिंदम घोषाण प्रभात खेतान गुड्डी भारती पिंकी खेतान प्रभा अग्रवाल सोनम सेठ पिंकी साहा ज्योति तर्वे प्रदीप कुमार ज्योति चंद्रा मीरा साहू समेत रेड क्रॉस एवं योग कक्षा के कई सदस्य उपस्थित थे







