करीम सिटी कॉलेज के उर्दू विभाग में याद किए गए۔۔۔ डॉ. मंज़र काज़मी ।
जमशेदपुर, 12 अगस्त, 2026
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के उर्दू पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट में डॉ. मंज़र काज़मी के नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभाग के सभी प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डॉ. मंज़र काज़मी के सूपुत्र डॉ. तनवीर जमाल काज़मी (राजनीतिक विज्ञान विभाग, करीम सिटी कॉलेज) मुख्य अतिथि के के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सबीहा फिरदौस के द्वारा तिलावत ए कुरान से हुई। विभागाध्यक्ष डॉ. शहबाज़ अंसारी ने विषय पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर मंजर काजमी का परिचय प्रस्तुत किया तथा मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डॉ तनवीर जमाल काज़मी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज डॉ. मंज़र काज़मी की 26वीं पुण्यतिथि है। डॉ. मंज़र काज़मी एक जाने-माने उर्दू की कहानीकार होने के साथ-साथ एक सफल प्रशासक भी थे। एक तरफ उन्हें उनकी किताब "लक्ष्मण रेखा" और उर्दू साहित्य में उनकी अनमोल कहानियों के लिए याद किया जाता है, तो दूसरी तरफ उन्हें करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल रहते हुए कॉलेज के विकास और प्रगति प्रदान करने के लिए भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाओं में रोचक भाषा और ज़िंदगी का साफ़ नज़रिया है।
मुख्य अतिथि के अलावा विभाग के प्राध्यापक प्रो मुहम्मद ईसा (गौहर अज़ीज़) और डॉ. सादिक इक़बाल ने भी सभा को संबोधित किया और अपने भूतपूर्व विभागाध्यक्ष, अपने कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और मशहूर कहानीकार डॉ. मंज़र काज़मी के जीवन और उनकी रचनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। आखिर में डॉ. सादिक इक़बाल ने शुक्रिया अदा किया।






