BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित


जमशेदपुर, 12 अगस्त 2026: राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर डिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी, साकची में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर आयुक्त श्री योगेंद्र प्रसाद, J.A.S. ने की।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने पुस्तकालयों को ज्ञान, शिक्षा एवं व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में भी पुस्तकों का अध्ययन और पुस्तकालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय आने तथा अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्षों एवं पुस्तकालय कर्मियों के योगदान की सराहना की गई तथा पुस्तकालय सेवाओं को और अधिक बेहतर एवं जनोपयोगी बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पठन संस्कृति को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को पुस्तकालय से जोड़ने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान पुस्तकालय के विकास, पाठकों की सुविधा, पुस्तकों की उपलब्धता तथा आधुनिक पुस्तकालय सेवाओं को सुदृढ़ करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त सहित संबंधित पदाधिकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष, पुस्तकालय कर्मी, विद्यार्थी एवं पुस्तक प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।