BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

टाटा मोटर्स में स्थाईकरण का अंतिम सूची हुआ प्रकाशित


जमशेदपुर : सावन के महीने में शेष बचे अस्थाई कर्मचारियों के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहा। टाटा मोटर्स द्वारा अंतिम शेष बचे अस्थाई कर्मचारियों का स्थाईकरण हेतु  सूची प्रकाशित किया गया। 
बता दें कि 2700 अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने के लिए त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। फलस्वरूप 225 अस्थाई कर्मचारियों को प्रति माह स्थाई किया जाता रहा। जिसके बाद अंत में मात्र 78 कर्मचारी स्थाई होने के लिए शेष बच गए थे। जिन्हें स्थाई करने सूची प्रकाशित की गई। सूचीबद्ध कर्मचारियों को तिथि बार लेबर ब्यूरो स्थित कार्यालय में निर्धारित तिथि के अनुसार उपस्थित होना। मेडिकल, प्रमाण पत्र जांच की औपचारिकता पूरी करने बाद सबों को स्थाई कर लिया जाएगा। 
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सभी सूचीबद्ध कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए निर्धारित सिड्यूल के अनुसार ससमय लेबर ब्यूरो में उपस्थित होने का सुझाव दिया है। साथ किसी तरह की परेशानी होने पर संपर्क स्थापित करने की बात कही। गौरतलब हो कि इस अंतिम सूची प्रकाशन के साथ अब टाटा मोटर्स में अस्थाई कर्मचारियों का इतिहास समाप्त हो गया।