BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एफ़.टी.एस. जमशेदपुर चैप्टर द्वारा आदित्यपुर में सम्मान समारोह


फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफ़.टी.एस.), जमशेदपुर चैप्टर द्वारा आज “सहयोगी सम्मान – सहयोगी के द्वार” अभियान के अंतर्गत आदित्यपुर स्थित अपने सम्माननीय सहयोगी परिवारों के आवास पर पहुँचकर उनका आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य जनजातीय समाज के उत्थान एवं विकास हेतु निरंतर सहयोग प्रदान करने वाले सम्माननीय सहयोगी परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा उनके साथ आत्मीय, सुदृढ़ एवं दीर्घकालिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाना है।

सम्मानित सहयोगी परिवार
इस अवसर पर निम्नलिखित सम्माननीय सहयोगी परिवारों को सम्मानित किया गया—

१. श्रीमती सीमा एवं श्री अरुण पोद्दार तथा परिवार
२. ⁠श्रीमती रचना एवं श्री मनमोहन खंडेलवाल तथा परिवार
३. श्रीमती मंजू केजरीवाल एवं परिवार


सम्मान समारोह के दौरान फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी द्वारा संचालित एकल शिक्षक विद्यालय अभियान के माध्यम से जनजातीय एवं वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार, संस्कार निर्माण तथा सामाजिक परिवर्तन की दिशा में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

साथ ही, इस महनीय अभियान को सफल बनाने में सहयोगी परिवारों के अमूल्य योगदान, विश्वास एवं सतत सहयोग के प्रति संस्था की ओर से हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर सभी सम्मानित सहयोगी परिवारों को फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी, कोलकाता शाखा द्वारा गोबर से निर्मित अत्यंत आकर्षक एवं पर्यावरण-अनुकूल गौ माता का पावन स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
भारतीय संस्कृति, गौ-संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना से प्रेरित यह स्मृति-चिह्न भारतीय जीवन-मूल्यों, ग्रामोदय, स्वावलंबन एवं सतत विकास का सशक्त प्रतीक है।

यह अभियान केवल शिक्षा का अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक विराट एवं पावन यज्ञ है, जिसमें प्रत्येक सहयोगी परिवार की सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है।

यह सम्मान समारोह पूर्णतः पारिवारिक एवं आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सहयोगी परिवारों एवं उनके बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष आत्मीयता एवं गरिमा प्रदान की। सभी परिवारों ने अत्यंत स्नेह एवं अपनत्व के साथ चैप्टर की टीम का स्वागत किया।

सहयोगी परिवारों ने अनेक महत्वपूर्ण एवं रचनात्मक सुझाव भी दिए तथा जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी अपना सतत सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहभागिता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

इस अभियान में चैप्टर अध्यक्ष श्री राजेश मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुनील बागड़ोदिया, संयुक्त सचिव श्री चंदन Kauntia , महिला समिति सचिव श्रीमती प्रियंका गर्ग तथा उपाध्यक्ष (डी.आर.डब्ल्यू.) श्री अभिषेक गर्ग सहित चैप्टर की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा सभी सम्माननीय सहयोगी परिवारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी, जमशेदपुर चैप्टर द्वारा संचालित “सहयोगी सम्मान – सहयोगी के द्वार” अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। चैप्टर की टीम समय-समय पर अपने सम्माननीय सहयोगी परिवारों के आवास पर पहुँचकर उनका अभिनंदन एवं सम्मान करती रहेगी तथा उनके साथ आत्मीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने का सतत प्रयास करती रहेगी।

संस्था का दृढ़ विश्वास है कि समाज के सहयोग, सेवा एवं समर्पण की यह भावना जनजातीय समाज के उज्ज्वल भविष्य तथा सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करती रहेगी।

एकल प्रणाम।
अभिषेक गर्ग
उपाध्यक्ष (डी.आर.डब्ल्यू.)
फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी
जमशेदपुर चैप्टर