मेदिनीनगर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन को पलामू झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हर्षो उल्लास के साथ म। उनके जन्मदिन के अवसर पर पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिला कार्यालय में सभी सम्मानित केंद्रीय समिति सदस्य,जिला के पदाधिकारी गण सदस्य गण वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी गण सदस्य गण 10 अगस्त दिन सोमवार संध्या 7 बजे जिला कार्यालय में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री सह केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरन जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर सन्नू सिद्दीकी
केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक ऐसे युवा मुख्यमंत्री हैं जो हर बार के लोगों की चिंता करते हैं और हर समय झारखंड के उन्नति और उसके हर वर्ग के लोगों के लिए चिंतित ही नहीं रहते हैं बल्कि उसके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर योजना चला रहे हैं जिससे झारखंड लगातार उन्नति के पद पर अग्रसर है।







