बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास 2 अगस्त की रात हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विधि-विवादित किशोर को निरुद्ध किया है। उसकी निशानदेही पर एक देशी पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की रात बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कंटेनर यार्ड के पास मो. अफताब आलम की जान मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। मामले में बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 42/26, दिनांक 03 अगस्त 2026 को संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के अनुसंधान के क्रम में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 9 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक विधि-विवादित किशोर को निरुद्ध किया। उसकी निशानदेही पर एक देशी पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि इस कांड में पूर्व में 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उनके पास से एक देशी पिस्टल, दो गोलियां, एक मैगजीन एवं तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की जा चुकी हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
बर्मामाइंस गोलीकांड में विधि-विवादित किशोर निरुद्ध, देशी पिस्टल बरामद






