BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

शांतिपूर्ण एवं निहत्थे छात्रों पर लाठी चार्ज करना महंगा पड़ेगा हेमंत सरकार को : सांसद प्रतिनिधि, भोला पांडेय


पलामू : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर JSSC एवं SSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं एवं गड़बड़ियों के विरोध में  चैनपुर  एवं पथरा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद चौक, शाहपुर में चक्का जाम कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चैनपुर प्रभारी शशिभूषण पांडेय जी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय जी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी होती हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने तथा सीबीआई जांच एवं परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की।
शशिभूषण पांडेय जी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी युवाओं के हित में सड़क से लेकर सदन तक उनकी आवाज उठाई जाएगी
 मंडल अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद  ने कहा कि JSSC एवं SSC जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो इसका सीधा असर राज्य के मेहनती और प्रतिभावान युवाओं पर पड़ता है।
पथरा मंडल अध्यक्ष सिकंदर चौधरी ने कहा कि झारखंड के युवा अपने भविष्य को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। परीक्षा व्यवस्था में अनियमितता से युवाओं का विश्वास प्रभावित होता है।इस अवसर पर चैनपुर मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमलेश चौरसिया, महामंत्री मनोज चौधरी, रुपेश गुप्ता, अजय सिंह, मीडिया प्रभारी धीरज जायसवाल, सुदेश्वर चौधरी, उपेंद्र प्रसाद, दीनानाथ मांझी, ऋतिक पांडेय, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, राणा चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रुपेश गुप्ता जी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सभा की समाप्ति की घोषणा की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।