BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भाजपा के झारखंड बंद को जनता ने नकारा- राकेश साहू


जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राकेश साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा बुलाया गया झारखंड बंद पूरी तरह फ्लॉप रहा और राज्य की जनता ने इसे पूरी तरह नकार दिया है। राकेश साहू ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा को छात्रों के भविष्य या उनकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा का एकमात्र मकसद केवल राजनीति करना और देश का माहौल भड़काना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को रांची में हुए लाठीचार्ज के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही माहौल बिगाड़ा और उकसाकर निर्दाेष छात्रों को पिटवाने का काम किया। उन्होंने बताया कि आज बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। सड़कों पर गाड़ियां सामान्य रूप से चलती रहीं, बाजार और दुकानें पूरी तरह खुली रहीं, तथा स्कूल-कॉलेज एवं बैंक में भी कामकाज सामान्य ढंग से चला।