जमशेदपुर पुलिस ने बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/26 में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गठित टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी राघवेन्द्र उर्फ रविन्द्र उर्फ घेरे एवं गणेश मछुआ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है, जो मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गणेश मछुआ का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उसके कई मामलों में संलिप्त होने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना कांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद





