विश्व हिंदू परिषद सिंहभूम विभाग मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का एक दिवसीय बाल संस्कार केंद्र अभ्यास वर्ग तुलसी भवन बिष्टुपुर जमशेदपुर में संपन्न हुआ जिसमें अखिल भारतीय बाल संस्कार केंद्र प्रमुख आदरणीया किशोरी ताई कोलेकर जी का प्रेरक एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।उन्होंने खेल एवं कहानियों के माध्यम से बच्चों में संस्कार देने पर बल दिया, इस बैठक में अखिल भारतीय बाल संस्कार केंद्र प्रमुख आदरणीया किशोरी ताई कोलेकर , प्रांत दुर्गा वाहिनी संयोजिका कृति गौरव ,प्रांत बाल संस्कार केंद्र प्रमुख सविता सिंह ,महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता , मंत्री चंद्रिका भगत , संयोजिका मनु श्री दुबे, सहसंयोजक सह संयोजिका रितु झा , मातृ शक्ति संयोजिका एम भवानी ,नीलम मिश्रा ,मल्लिका प्रमाणिक ,बबीता अग्रवाल ,एवं अन्य बहने उपस्थित रही ।







