इस शीर्षक से जमशेदपुर केरौके क्लब की ओर से एक विशेष संगीत समागम का आयोजन 10 अगस्त के संध्या 6 बजे विजया गार्डन क्लब हाउस के एक्जीबिशन हॉल में प्रस्तुत किया गाय। जे के सी के एडमिन श्री बासुदेव प्रसाद साहू जी की अगुआई में करीब 25 गीतों की संगीतमय धारा बहाई गई। इस कार्यक्रम को जे के सी संस्थापक स्वर्गीय जेम्स डेविस जी की स्मृति में प्रेषित किया गया। जिन कलाकारों ने अपनी गायन कला का परिचय दिया वो ये हैं--बासुदेव जी,बिस्वजीत जी, राणा जी, जयश्री जी, और डॉ राजू जी। इस संस्था की यह 52 वीं कार्यक्रम है। पिछले 6 वर्षों से लगातार इस संस्था ने अपनी एक अलग छाप स्थापित किए हुए है। करीब 3 घंटे तक चली इस संगीत गोष्ठी में वयोवृद्ध जनों की भागीदारी की भी सराहना हुई।
अंत में सभी दर्शकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।







