छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ की पहल पर "बड़े सपने, एक भारत" कार्यक्रम 50 बच्चों को मिले पौधे , हस्तचिन्हों से बना तिरंगा
संवाददाता विकास कुमार
बेड़ो: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ की पहल पर शनिवार को राजकीय कृत मध्य विद्यालय, जरिया में "बड़े सपने, एक भारत" कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा हस्तचिन्हों से तिरंगा रंगकारी से हुई। बच्चों ने बड़ उत्साह के साथ इस देशभक्ति गतिविधि में भाग लिया। इसी क्रम में "एक पेड़, देश के नाम" पहल के तहत 50 छात्र-छात्राओं को पौधे भेंट किए गए। संघ का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति देखभाल और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण से देशभक्ति को जोड़ना है। मुख्य अतिथि श्री संतोष कुमार जायसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि चरित्र निर्माण के लिए इस तरह की पहलें जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों को समाज एवं देश के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुखनाथ कुम्हार, ग्राम मुखिया कुँवारी खलखो, रंजन अधिकारी एवं उर्मिला देवी उपस्थित थे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनमें देशप्रेम तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्नेह प्रतीक, जुली कुमारी, राहुल कुमार, राधारानी तिर्की, रोहित, अंकित, हिमांशु, पुनीत, आदित्य, उज्ज्वल, रविराज, नयन सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






