BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद सहित पूरे पलामू में लचर बिजली समस्याओं को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, ट्रांसफॉर्मर बदलने और वोल्टेज सुधारने का आदेश


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद: हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र सहित पलामू जिले में अनियमित विद्युत आपूर्ति, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफॉर्मर की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को विधानसभा परिसर में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।  
बैठक में हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने हुसैनाबाद- हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे पलामू जिले की विद्युत व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
विधायक ने ऊर्जा विभाग के सचिव, जीएम एवं निदेशक के समक्ष बिजली आपूर्ति से जुड़ी जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि गर्मी और बरसात में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से आम जनता, किसान, छात्र और व्यापारी सभी परेशान हैं। 
विधायक संजय यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता को जल्द से जल्द बिजली की समस्याओं से राहत दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि खराब पड़े ट्रांसफॉर्मरों को तुरंत बदला जाए,लो-वोल्टेज की समस्या को प्राथमिकता पर दूर किया जाए,निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह, भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, ऊर्जा सचिव सह सीएमडी जेवीएनएल के. श्रीनिवासन समेत ऊर्जा विभाग के अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं इस उच्च स्तरीय बैठक के बाद हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे पलामू में व्याप्त लचर विद्युत व्यवस्था में सुधार होने की संभावना है।