BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जमीन विवाद में मारपीट के दौरान हुई थी एक व्यक्ति की मौत, मामले में 48 घंटे के अन्दर हुसैनाबाद पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद: हुसैनाबाद  थाना क्षेत्र के पथरा गांव में घर बंटवारे व जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया था, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में अशोक पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर कहासुनी और विवाद चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर नामजद पांच आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया।
पकड़े गए आरोपियों में पथरा गांव निवासी संतोष पासवान, सुमित पासवान उर्फ सुधांशु कुमार, सोनू पासवान, सौरभ पासवान तथा रीता देवी शामिल हैं। पुलिस द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में इंस्पेक्टर सह हुसैनाबाद थाना प्रभारी चन्दन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक छत्रधारी कुमार, पु अ नि संतोष कुमार दास, दंगवार पिकेट प्रभारी बिरेन्द्र कुमार मेहता, हुसैनाबाद थाना के रिजर्व गार्ड और चौ० अमित कुमार शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की अनुसंधान की कार्रवाई कर रही है।