BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

24 घंटे में अपहृत बालिका बरामद, नाबालिग आरोपी निरुद्ध


विद्यासागर स्टेशन के पास से पुलिस ने सकुशल बरामद किया, त्वरित कार्रवाई से परिजनों को मिली राहत
उदय किशोर सिंह 
जामताड़ा। नारायणपुर थाना क्षेत्र से अपहृत बालिका को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को भी निरुद्ध किया है। घटना को लेकर नारायणपुर थाना कांड संख्या 154/26 के तहत धारा 96 बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी और तलाश अभियान चलाया। अनुसंधान के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विद्यासागर स्टेशन के समीप से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुराद हसन के साथ कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि रतिनाथ मुंडा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने मामले में शामिल बताए जा रहे नाबालिग आरोपी को भी निरुद्ध कर लिया है।
बालिका की बरामदगी के बाद पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। घटना के पीछे की परिस्थितियों, बालिका को ले जाने के उद्देश्य तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।