बालूमाथ । बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मुरपा स्तिथ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की मुरपा अध्यक्ष राजमणि देवी ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर सीएलएफ मुरपा की संघठन का 30-35 लाख रुपया गबन कर लेने का आरोप लगाया है । उन्होंने बताया कि हमलोगों का संगठन चार पंचायत मुरपा,गणेशपुर,भगिया एवं शेरेगरा मिलाकर एक सीएलएफ होता है ।जिसकी लेखपाल एवं आईपीआरपी के द्वारा अवैध रूप से पैसे की निकासी कर ली गई। सारा मामले का खुलासा हो जाएगा ।उन्होंने बताया कि संगठन का पैसा गबन किए जाने से सीएलएफ के संचालन में हम सभी लोगों को कठिनाई हो रही है ।इसको लेकर पूर्व में भी विभाग पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है ।जिसमे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को 22 जून 2026 को भी आवेदन दिया गया ।उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई ।मौके पर गंगा आजीविका सखी मंडल गणेशपुर अध्यक्ष सबिता कुमारी,कावेरी आजीविका सखी मंडल अध्यक्ष सूर्यमुखी देवी,सचिव सुषमा देवी,कोषाध्यक्ष बसंती देवी,रिंकी देवी,रेशमी देवी, भरौली देवी,सोनी देवी,चंपा देवी,मुनिया देवी,बृहस्पति देवी, सबिता देवी, सुनीता देवी,फुलवा देवी,सचिव अमीका देवी,कोषाध्यक्ष शिमा देवी, तेतरी देवी, जूनिया देवी, देवती देवी, प्रभा देवी, जीरा देवी, उषा देवी, प्रमिला देवी, रिजनी समेत कई महिला संगठन से उपस्थित थे । इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी ।







