पलामू : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का पलामू बंद, मेदिनी नगर में व्यापक चक्का जाम। झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सरकार द्वारा विधानसभा समक्ष आंदोलनरत छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आज आहूत पलामू बंद का जिले के विभिन्न प्रखंडों में व्यापक असर देखने को मिल रहा है मेदिनीनगर सहित पूरा पलामू बंद रहा। सुबह से ही स्थानीय छवमुहान चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश विरोध जताया प्रदर्शन करते हुए मुख्य सड़क पर बैठ गए और सड़क को जाम कर दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राज्य में छात्रों पर हुए बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज हेमंत सरकार की तानाशाही को दर्शाता है यह लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर कुठाराघात है। झारखंड के छात्र जेपीएससी सीजीएल एवं अन्य परीक्षाओं हुई भारी गड़बड़ी एवं अनियमिताओ की जांच सीबीआई से कराने एवं परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर रहे हैं जो उनका हक है और उनके भविष्य के साथ जुड़ा हुआ है। लेकिन हेमंत सरकार सीबीआई जांच से भाग रही है क्योंकि रोज-रोज जो खबरें छन के आ रही हैं उससे लगता है कि हेमंत सरकार और सिस्टम पूरी तरह से भ्रष्टाचार के अकानठ में डूबी हुई है और बौखलाहट में छात्रों की न्यायोचित मांग पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। ऐसी भ्रष्ट लुटेरी असंवेदनशील युवा विरोधी घोटालेबाज सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।
आज के झारखंड बंद कार्यक्रम कार्यक्रम में भाजपा नेता दुर्गा जौहरी, अविनाश वर्मा अजय तिवारी विजय ओझा शिवकुमार मिश्रा प्रभात भुइया विजय ठाकुर अजय तिवारी अजय सिंह राजहंस अग्रवाल कुमार गौरव गुड्डू खान सोमेश सिंह शुभम प्रसाद श्वेताम गर्ग छोटू सिंहा आशीष भारद्वाज विजय कुशवाहा सतीश पासवान सरवन गुप्ता प्रियरंजन पाठक मधुलता रानी सिंह रीना किशोर सुजाता सिंह मंजू गुप्ता रेणु देवी सुनीता सिंह शोभा देवी सुनील पांडे वीरेंद्र प्रसाद प्रधान सक्सेना रंजीत चंद्रवंशी सूर्यकांत पासवान रोहित पाठक आनंद सोनी सुशील श्रीवास्तव अनिमेष सिंह अनिल सोनी मनटू विश्वकर्मा सुधांशु शेखर मनीष गुप्ता अंकित सिंह प्रभात सिंह मनोज गोस्वामी भूपेश रंजन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।







