आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि झारखंड राज्य के अंदर पिछले 10 दिनों से जेपीएससी और जेएसी परीक्षा में हुए गड़बड़ी को लेकर रांची में छात्र आंदोलन कर रहे हैं यह आंदोलन बिल्कुल शांतिपूर्ण हो रहा था जिसका समर्थन कम्युनिस्ट पार्टी ने भी किया था और झारखंड सरकार ने छात्रों के बातों को लागू भी किया और उसमें दोषी एक पदाधिकारी को सीआईडी ने गिरफ्तार भी किया लेकिन इसके बावजूद झारखंड बीजेपी ने दूसरे जगह से भाजपा के गुंडे को बुलाकर के छात्र आंदोलन को उछलने का काम किया और पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी किया जो नींदनीय है। साथ ही साथ आनन -फानन में भाजपा ने झारखंड बंद का कॉल किया जिससे झारखंड की आम जनता ने खारीज कर दिया बंदी का असर कहीं भी नहीं दिखा पलामू जिला में भी भाजपाइयों के द्वारा छः- मुहान पर टायर जलाकर प्रदूषण फैलाने का काम किया है और जबरदस्ती बड़े वाहनों को रोक कर कुछ देर के लिए आम जनता के आवागमन को बाधित किया किया। झारखंड के जनता ने भाजपा को पहले से ही सत्ता से बाहर कर दिया अगर यही रवैया भाजपाइयों का भविष्य में रहेगा तो झारखंड में अगली बार वह शून्य पर आउट होंगे और हमेशा के लिए सत्ता से दूर रहेंगे प्रेस बयान में वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह, नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, अभय कुमार भूइंया, योगेंद्र सिंह, सोनू अहमद आदि थे।







