BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एसबीएस कॉलेज के नवनियुक्त सचिव डॉ. अंगद किशोर का कॉलेज कर्मियों ने अंगवस्त्र व बुके देकर किया स्वागत


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद:शहीद भगत सिंह  इंटर कॉलेज, जपला के नवनियुक्त सचिव डॉ. अंगद किशोर ने सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार को कॉलेज परिसर पहुंचने पर शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह ने नवनियुक्त सचिव का अभिनंदन करते हुए कहा कि डॉ. अंगद किशोर के कुशल मार्गदर्शन में संस्थान प्रगति की नई दिशा प्राप्त करेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कॉलेज को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान दिलाने के लिए समस्त शिक्षक व कर्मचारी एकजुट होकर पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।​वहीं, अपने संबोधन में सचिव डॉ. अंगद किशोर ने कहा कि कॉलेज के चहुंमुखी विकास के लिए सभी के सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने नियमित रूप से कक्षाओं के संचालन, बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने तथा विद्यार्थियों के हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने पर बल दिया।​इस अवसर पर शिक्षक प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, राकेश रंजन सिंह, ममता सिंह, नागेंद्र प्रसाद सिंह, धनंजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, कंचन कुमार सिंह, आकाश कुमार सिंह, मो. मुकसिद, रंजन कुमार यादव, बीरेंद्र कुमार, मधुलिका, सपना, अनिता केरकेट्टा, ज्योति कुमारी, प्रधान सहायक अंशुल सिन्हा, अरुण कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, चंचला, सोनी सुधांशु, संदीप एवं संतोष सहित अन्य शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे।