BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

धनंजय देव पांडेय ने अपर लोक अभियोजक के पद पर दिया योगदान


 मेदिनीनगर : पलामू जिला अभियोजन कार्यालय में धनंजय देव पांडेय ने अपर लोक अभियोजक के पद पर योगदान दिया है ।विदित हो कि इसके पूर्व श्री पाण्डेय गोड़ा में अपर लोक अभियोजक के पद पर पदस्थापित थे।वे गोड़ा से स्थानांतरित होकर पलामू आए हैं ।पलामू के प्रभारी लोक अभियोजक अभय कुमार पांडेय ने धनंजय देव पांडे को  जिला अभियोजन कार्यालय में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर अपर लोक अभियोजक धनंजय देव पांडेय ने कहा कि वे सरकार का पक्ष मजबूती से रखेंगे पीडित को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।उन्होंने कहा कि अभियोजन को मजबूत करने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस मौके पर सहायक लोक अभियोजक  उस्मान गनी, जगन्नाथ ,शैलेश रंजन ,जस्टिन सोरेंग के अलावे  जिला अभियोजन कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी लोगों ने भी श्री पांडेय का स्वागत किया।