BREAKING NEWS

logo

समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण


धर्मेंद्र कुमार रिंकू 

छतरपुर: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र, छतरपुर में 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के बीच आवश्यक सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं दैनिक जीवन में अधिक सुविधा उपलब्ध कराते हुए समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार मूल्यांकन किया गया। इसके उपरांत प्रत्येक बच्चे की आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। साथ ही अभिभावकों को उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक दिव्यांग बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा की सुविधा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में रिसोर्स टीचर विनोद कुमार, एमआईएस कंप्यूटर ऑपरेटर अभिमन्यु, नाइट गार्ड रियाजुद्दीन पवारिया सहित प्रखंड के शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।