विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, अभिभावकों ने सर्वसम्मति से किया चयन
नौडीहा बाजार (पलामू): नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत बिशुनपुर के ग्राम बिशुनपुर टोला ताड़ीपर स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर ताड़ीपर में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में अभिभावकों की उपस्थिति में निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव में अध्यक्ष पद पर डिंपल देवी, उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिंह तथा सचिव पद पर संदीप कुमार का चयन किया गया। वहीं शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में शशि भूषण शेखर को चुना गया। समिति के अन्य सदस्यों में शनि कुमार, विजय कुमार सिंह, सुमन देवी, गुड़िया देवी, रूबी देवी, सुधा देवी, पिंटू देवी, खुशबू देवी, रिंकल देवी, प्रतिमा देवी एवं रानी देवी शामिल हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीण एवं विद्यालय से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम बिशुनपुर स्थित राजकीयकृत स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बिशुनपुर में भी विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव कराया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर अवध किशोर सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर प्रीति देवी का चयन किया गया। शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में लालदेव सिंह एवं रामशरण सिंह चुने गए।
समिति में पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता देवी सहित रीता देवी, आशा देवी, बेबी देवी, अंजू देवी, अनीशा देवी, रंजू देवी, बबीता देवी, राजन सिंह, अक्षय कुमार सिंह, रंजीत कुमार, श्रवण सिंह, दिल्लू सिंह एवं कुलदीप सिंह को सदस्य बनाया गया।
नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय के बेहतर संचालन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



.jpg)

