सोनम वांगचुंग सहित छात्र नौजवानों के समर्थन में होगी भूख हड़ताल : रूचिर तिवारी
पलामू : कचहरी परिसर में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी, वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह, झारखंड क्रांति मंच के शत्रुघन कुमार शत्रु, जनसंग्राम मोर्चा के युगल पाल ने प्रेस बयान जारी किया प्रेस बयान में कहा कि देश के राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में आज 16 दिन से देश के छात्र नौजवान एवं प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सोनम वांगचुम भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं और भाजपा की सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है और ना ही उनकी देखभाल की जा रही है दिन प्रतिदिन उनका स्वास्थ्य गिरता जा रहा है ऐसी स्थिति में देश पढ़े लिखे छात्र नौजवान बुद्धिजीवियों साइंटिस्ट के समर्थन में कल सुबह 7:00 से पलाम समाहरणालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे भूख हड़ताल में भाकपा माले, कुरुक सरना समाज बौद्ध महासभा, सामाजिक न्याय परिषद और फूलन देवी विचार मंच के नेता भी शामिल होंगे। आप तमाम पढ़े लिखे छात्र नौजवानों मजदूर किसानों से यह मंच अपील करता है कि देश के छात्र नौजवान और वैज्ञानिकों के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल में अवश्य शामिल हो।





