पलामू : मारपीट मामले में फरार अभियुक्त देवेंद्र सिंह को भेजा गया जेल
पलामू : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने कानून का शिकंजा कसते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार, तरहसी थाना कांड के नामजद अभियुक्त देवेंद्र सिंह (उम्र 52 वर्ष) को पुलिस ने धर दबोचा है। अभियुक्त उदयपुरा-02 ग्राम का निवासी है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था।2019 से दर्ज मामले में फरार चल रहा था। आरोपी देवेंद्र सिंह पिछले काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त इस समय अपने पैतृक गांव उदयपुरा में आया हुआ है। सूचना की सत्यता की जांच करने के बाद, तरहसी थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गांव में घेराबंदी की और छापेमारी कर अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी देवेंद्र सिंह को तरहसी थाने लाया गया, जहाँ आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। तरहसी थाना पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी कड़ाई से जारी रहेगा।





