BREAKING NEWS

logo

एसआईआर को लेकर गरीब मतदाता समय पर जागरुक रहें: झारखण्ड क्रांति मंच


पलामू : झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष सह मजदूर किसान कामगार यूनियन झारखण्ड के सचिव सह प्रवक्ता, जन संग्राम मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष का०युगल किशोर पाल, जेकेएम के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह एम०के०के०यू० के केन्द्रीय अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा,मंच के केन्द्रीय सचिव सह कार्यालय प्रभारी विजय राम व मंच के पलामू जिलाध्यक्ष धीरज कुमार वर्मा उर्फ धीरज चन्द्रवंशी ने कहा कि अगर एसआईआर में नाम जुड़वाने को लेकर गरीब व कम पढ़े-लिखे मतदाता समय पर जागरुक नहीं हुये तो मैयां-बाबू सम्मान से लेकर सभी तरह का राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड से लेकर किसी भी सरकारी योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। इस मामले में पलामू के डीसी से लेकर बीएलओ तक बधाई के पात्र हैं,जो किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटे ,इसके लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
      ज्ञातव्य है कि अगर किसी भी कारण से पात्र मतदाता का नाम छूट जाता है तो देश की नागरिकता से वंचित होकर  नागरिक अधिकारों से वंचित होना पड़ेगा,जिसके समाधान के लिए फिर नाकों चने चबाने पड़ेंगे।नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्तर के पंचायत प्रतिनिधियों व शहरी क्षेत्र के नगर निकाय के  प्रतिनिधियों को गरीब व कम-पढ़े मतदाताओं का नाम तोड़वाने में सहयोग की अपील किया है।