BREAKING NEWS

logo

प्रदेश कांग्रेस सचिव बिट्टू पाठक ने बूथों का दौरा प्रारंभ किया


पलामू : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव एवं पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने विधानसभा प्रभारी के रूप में अपने प्रभार क्षेत्र हटिया विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी बूथों का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने मतदाताओं तथा बीएलए-2 के रूप में कार्य कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएआर) के दौरान आने वाली समस्याओं एवं आवश्यक सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि सभी पात्र मतदाताओं के आवश्यक प्रपत्र भरवाकर संबंधित बीएलओ के पास जमा कराएं तथा मतदाता मैपिंग में आ रही कठिनाइयों को समझते हुए उनका समाधान सुनिश्चित करें।

बिट्टू पाठक ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं तक पहुंचे और उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने तथा आवश्यक संशोधन कराने में सहयोग करे।

दौरे के क्रम में रातू प्रखंड एवं नगरी प्रखंड में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रूप से कार्य करने तथा कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।रातू प्रखंड अध्यक्ष कौशल उरांव नगरी प्रखंड अध्यक्ष सहबीर लोहारा खुशबू ठाकुर गीता देवी सुखमणि उरांव सुष्मिता तिर्की मियां जान अंसारी संतोष रन मंजूर अंसारी रुस्तम अंसारी जियारत अंसारी लक्ष्मी नारायण भगत मुखिया जी आज उपस्थित थे