सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह मध्य विद्यालय में 'रूम टू रीड' के अक्षय पाण्डेय के द्वारा अनुश्रवण किया गया। इस दौरान उन्होंने वर्गवार बच्चों से संवाद किया तथा पुस्तक पढ़वाकर उनके पठन कौशल की जानकारी ली। वहीं पीरामल फाउंडेशन के चक्रधर साहू एवं तृप्ति तिवारी ने बच्चों को 'विपश्यना' के बारे बताया तथा उसे जीवन में लागू करने के फायदे बताये। कहा कि 'विपश्यना' शील,मन की शुद्धि व एकाग्रता के लिए बहुत उपयोगी है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी,शिक्षिका श्रीमती निशा,प्रियंका कुमारी,पूनम रानी व शिक्षक विजय कुमार ठाकुर मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें विविध युक्तियां सिखाना आवश्यक है।






