दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन चलवाने वाली भाजपा, झारखंड में राजनीतिक लाभ लेने के लिए छात्रों के हितैषी बनने की ढोंग कर रही हैं : अभिषेक
पलामू : पलामू कांग्रेस कमिटि के जिला महासचिव अभिषेक तिवारी ने बयान जारी कर कहा की भाजपा छात्रों के हितैषी होने का ढ़ोग कर राजनीतिक लाभ लेने का जो सपना देख रही है ये कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि छात्रों ने बहुत अच्छे से देखा है भाजपा का छात्र विरोधी चेहरा दिल्ली में भी और झारखंड में भी, दिल्ली में कैसे मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस के द्वारा छात्रों को लाठी और पैलेट गन से मारा गया था,और कल राँची में भी छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन में भाजपा ने असमाजिक तत्वों को भेजकर आंदोलन को हिंसक बनाया और पुलिस को मजबूर किया गया लाठी चार्ज करने के लिए और छात्रों को पिटवाया गया।
झारखंड बंद करो या कुछ भी कर लो GenZ और छात्र समझ चुका है भाजपा, छात्र विरोधी थी, हैं और रहेंगी। छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की भाजपा की कोशिश अब पूरी तरह बेनकाब हो गई है।भाजपा ने बंद का आह्वान किया, लेकिन आंदोलनरत छात्रों ने खुद इससे दूरी बना ली। छात्रों की लड़ाई को अपने राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बनाने की कोशिश को छात्रों ने ही नकार दिया है।कांग्रेस और झारखंड की महागठबंधन सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। हमारी प्राथमिकता आंदोलन को राजनीति का अखाड़ा बनाना नहीं, बल्कि छात्रों की जायज़ मांगों का समाधान निकालना है।
राहुल गांधी जी ने भी छात्रों के मुद्दे पर अपनी स्पष्ट बात रखी है। विधानसभा चल रहा है और हमें विश्वास है कि छात्रों के हित में आगे भी ठोस पहल होगी। छात्रों की आवाज़ सुनी जाएगी, समाधान निकाला जाएगा।






