सोनम वांगचुक को केन्द्र सरकार मार डालना चाहती है: झारखण्ड क्रांति मंच
पलामू : झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने केन्द्र की नैतिकता व जवाबदेही से भागने वाली लोकतंत्र विरोधी मोदी सरकार लद्दाख के सुप्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता व भारत में लोकतंत्र के अप्रतिम योद्धा सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर में आमरण अनशन में उठाए गए मांगों पर वार्ता/ विचार नहीं कर उन्हें मार डालना चाहती है,जो अतिशय निंदनीय है।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी के जेन जी आन्दोलन के समर्थन में पिछले 16 दिनों से आमरण अनशन में बैठे 60 वर्षीय सोनम वांगचुक जैसे योद्धा को हम दिल से समर्थन करते हुए सलाम करते हैं।सबको पता है कि केन्द्र की बेशर्म, लम्पट,अराजक, गैर जवाबदेह मोदी सरकार में खुद मोदी से लेकर ना केवल धर्मेंद्र प्रधान बल्कि कोई भी ऐसा मंत्री नहीं है,जिसकी एकाउंटेबिलिटी व क्रेडिबिलिटी बची है।देश के सारे संवैधानिक संस्थाओं को हैक कर ये लूटेरे फिर से देश को 17 वीं सदी की सड़ांध में ले जाना चाहते हैं।
किसान आंदोलन में लगभग 700 किसानों को मारनेवाली व ऑपरेशन सिन्दूर में वीरगति को प्राप्त हमारे जांबाज पायलटों की शहादत को नकारने वाली जुमलेबाज झूठलर मोदी की नालायक सरकार पेपर लीक प्रकरण में 20 से ज्यादा नीट छात्रों की मौत पर पिघलने वाली नहीं है।ऐसे में देश के असली हीरो सोनम वांगचुक को आन्दोलन में प्राण त्यागने की जरूरत नहीं है। आज पूरे देश में घुमकर जल्लाद व अलोकतांत्रिक जख्म के मवाद बन चुके मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
अंत में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि आज इस देश में आन्दोलन मर चुका है,वरना 60 वर्ष की उम्र में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्राण की बाजी लगाने वाले योद्धा सोनम वांगचुक व जेन जी के पक्ष में देश के हर जिले में आन्दोलन शुरू हो जाना चाहिए था।





