BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एलबीएसएम कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए परिचयात्मक कक्षा का आयोजन हुआ


6 अगस्त 2026
प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में के बहुउद्देशीय सभागार में स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए परिचयात्मक कक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें सभी विषयों के प्रोफेसर और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
परिचयात्मक कक्षा को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि किस कॉलेज और किस विषय में अध्ययन करना है यह काफी सोच-विचार कर तय किया जाता है। जिन विद्यार्थियों ने स्नातक की पढ़ाई के लिए इस कॉलेज का चयन किया है, वे स्वागत के पात्र हैं। महाविद्यालय प्रशासन और अध्यापकगण उनके ज्ञान की अभिवृद्धि और जीवन में प्रगति के लिए कृतसंकल्प हैं।  
प्राचार्य ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज की स्थापना इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के विकास के लिए हुई थी। यह कॉलेज विद्यार्थियों के जीवन की आकांक्षाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। चाहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मामला हो या रोजगार का, इस महाविद्यालय का प्रयास रहता है कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल करें। यहां संथाली, हो, हिन्दी, अंगरेजी के भाषा-साहित्य, विज्ञान, वाणिज्य, इतिहास और भूगोल का अध्यापन होता है। उन्होंने कहा कि यहां अलग-अलग विषयों में काफी योग्य शिक्षक हैं, विद्यार्थियों को चाहिए कि वे उनसे ज्ञान हासिल करें और खुद को समृद्ध करें।
डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थियों की अधिक से अधिक उपस्थिति हो सके इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यही वह समय है जब वे अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और जीवन की उंचाइयों को हासिल कर सकते हैं, इसलिए उनकी अधिक से अधिक उपस्थिति अत्यंत जरूरी है।
परिचयात्मक कक्षा में वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. विजय प्रकाश, डॉ. अजेय वर्मा, प्रो.बिनोद कुमार, भौतिकी की विभागाध्यक्ष सुष्मिता धारा, राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर विकास मुंडा, भूगोल विभाग की अध्यक्ष प्रो. रितु, रसायनशास्त्र के अध्यक्ष प्रो. अरविंद पंडित, दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपंजय श्रीवास्तव, प्रो. संतोष कुमार राम, मनोविज्ञान विभाग के डॉ. प्रशांत और प्रो. प्रमिला किस्कू, भूगोल के प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार, वाणिज्य की प्रोफेसर डॉ. रानी, अर्थशास्त्र की प्रोफेसर सलोनी रंजने, हिन्दी के प्रोफेसर डॉ. सुधीर कुमार, संथाली के प्रोफेसर बाबूराम सोरेन, हो की प्रोफेसर शिप्रा बोयपाई, प्रो. लेदेम हांसदा और प्रधान सहायक सौरव कुमार वर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें भरपूर सहयोग देने का वादा किया। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में भी उनका सहयोग करने की बात की गई। मौजूदा परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के पैटर्न को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों से अपेक्षा की गई कि वे लेखन की अपनी क्षमता को निरंतर अभ्यास के जरिए विकसित करेंगे।
परिचयात्मक कक्षा का संचालन एनएसएस की कोऑर्डिनेटर और अंगरेजी की विभागाध्यक्ष डॉ. मौसमी पाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. बिनोद कुमार ने किया।