BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार के खिलाफ बेड़ो में भाजपा का उग्र प्रदर्शन, जाम किया सड़क


बेड़ो: झारखंड के हेमंत सरकार द्वारा छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया गया। बंद के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में बेड़ो प्रखंड परिसर से जुलूस निकाला गया। जुलूस महावीर चौक पहुंचकर सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो", "छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो" सहित कई नारों से हेमंत सरकार को चेतावनी दी। बाद में बेड़ो थाना के पुलिस पदाधिकारियों से वार्ता के बाद बंद को समाप्त किया गया।प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश नेता जगन्नाथ भगत, आनंद साहू, मनोज कुमार साहू, अरुण गुप्ता, कमलेश महतो, रंजन गुप्ता, बुद्धू उरांव, पडहा राजा महादेव कुजूर, आशीष महतो, नारायण महली, प्रदीप राम, प्रकाश साहू सहित भाजपा मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।